audio
dict | transcription
stringlengths 0
29.8k
| duration
float64 0.04
2.43k
| segment_name
stringlengths 24
26
| video_id
stringclasses 489
values |
---|---|---|---|---|
null | देश में court halls की संख्या भी बढ़ी है। | 5.500094 | 0yfrcjoPerk_segment21.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | Judicial infrastructure के निर्माण में ये तेजी justice delivery को भी speed-up करेगी। | 7.140122 | 0yfrcjoPerk_segment22.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | साथियों, आज दुनिया एक अभूतपूर्व डिजिटल revolution की साक्षी बन रही है। | 5.520094 | 0yfrcjoPerk_segment23.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | और, भारत इस revolution का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। | 4.580078 | 0yfrcjoPerk_segment24.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | कुछ साल पहले देश जब BHIM-UPI और डिजिटल पेमेंट्स की शुरुआत कर रहा था, तो कुछ लोगों को लगता था कि ये छोटे से क्षेत्र तक सीमित रहेगा। | 14.580249 | 0yfrcjoPerk_segment25.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | लेकिन आज हम गांव-गांव में डिटिजल पेमेंट होते देख रहे हैं। | 8.440144 | 0yfrcjoPerk_segment26.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | आज पूरी दुनिया में जितने रियल टाइम डिजिटल पेमेंट्स हो रहे हैं, उसमें दुनिया में उसमें 40 परसेंट अकेले भारत में हो रहे हैं। | 16.640284 | 0yfrcjoPerk_segment27.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | रेहड़ी-पटरी और ठेले वाले लोगों से लेकर, गाँव-गरीब तक, डिजिटल पेमेंट अब हर व्यक्ति के लिए सहज दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है। | 14.240243 | 0yfrcjoPerk_segment28.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | जब देश में innovation और adaptation की इतनी स्वाभाविक क्षमता हो, तो justice delivery में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। | 16.720286 | 0yfrcjoPerk_segment29.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | मुझे खुशी है कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में देश की न्याय व्यवस्था इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। | 12.640216 | 0yfrcjoPerk_segment30.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | e-Courts Mission के तहत देश में virtual courts शुरू की जा रही हैं। | 7.02012 | 0yfrcjoPerk_segment31.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | Traffic violation जैसे अपराधों के लिए चौबीसों घंटे चलने वाली courts ने काम करना शुरू कर दिया है। | 8.080138 | 0yfrcjoPerk_segment32.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | लोगों की सुविधा के लिए courts में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इनफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार भी किया जा रहा है। | 9.020154 | 0yfrcjoPerk_segment33.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | मुझे बताया गया है कि, देश में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा केसेस की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो चुकी है। | 13.680234 | 0yfrcjoPerk_segment34.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | करीब-करीब 60 लाख केस हाईकोर्ट्स और सुप्रीम कोर्ट में भी सुने गए हैं। | 8.380143 | 0yfrcjoPerk_segment35.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | कोरोना के समय हमने जिसे विकल्प के तौर पर adopt किया, वो अब व्यवस्था का हिस्सा बन रहा है। | 9.040154 | 0yfrcjoPerk_segment36.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | ये इस बात का प्रमाण है कि हमारी न्याय व्यवस्था, न्याय के प्राचीन भारतीय मूल्यों के लिए भी प्रतिबद्ध है और 21वीं सदी की realities के साथ match करने के लिए भी तैयार है। | 16.880288 | 0yfrcjoPerk_segment37.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसका श्रेय आप सभी महानुभावों को जाता है। | 5.28009 | 0yfrcjoPerk_segment38.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | मैं आप सभी के इस प्रयासों की सराहना करता हूँ। | 3.820065 | 0yfrcjoPerk_segment39.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | साथियों, सामान्य मानवी तक जस्टिस डिलीवरी के लिए National Legal Services Authority और सभी District Legal Services Authorities को भी टेक्नोलॉजी की इस ताकत का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना होगा। | 16.580283 | 0yfrcjoPerk_segment40.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | एक आम नागरिक संविधान में अपने अधिकारों से परिचित हो, अपने कर्तव्यों से परिचित हो, उसे अपने संविधान, और संवैधानिक संरचनाओं की जानकारी हो, rules और remedies, इसकी जानकारी हो, इसमें भी टेक्नोलॉजी एक बड़ी भूमिका निभा सकती है। | 25.680439 | 0yfrcjoPerk_segment41.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | पिछले साल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने legal literacy और awareness के लिए Pan India Outreach Campaign launch किया था। | 14.160242 | 0yfrcjoPerk_segment42.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसमें District Legal Services Authorities ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। | 5.8801 | 0yfrcjoPerk_segment43.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसके पहले 2017 में Pro Bono Legal Services Programme भी launch किया गया था। | 7.360126 | 0yfrcjoPerk_segment44.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसमें mobile और web apps के जरिए legal सर्विसेस को आम लोगों के लिए expand किया गया था। | 9.020154 | 0yfrcjoPerk_segment45.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इस तरह के प्रयासो में अब ये Authorities एक कदम और आगे बढ़कर, next gen technologies का इस्तेमाल करेंगीं तो जनता का और हित होगा। | 12.640216 | 0yfrcjoPerk_segment46.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | साथियों, आजादी के 75 साल का ये समय हमारे लिए कर्तव्य काल का समय है। | 8.840151 | 0yfrcjoPerk_segment47.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | हमें ऐसे सभी क्षेत्रों पर काम करना होगा जो अभी तक उपेक्षित रहे हैं। | 6.580112 | 0yfrcjoPerk_segment48.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | देश में under-trial कैदियों से जुड़े मानवीय विषय पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले भी कई बार संवेदनशीलता दिखाई गई है। | 10.260175 | 0yfrcjoPerk_segment49.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | ऐसे कितने ही कैदी हैं, जो कानूनी सहायता के इंतजार में वर्षों से जेलों में बंद हैं। | 7.120122 | 0yfrcjoPerk_segment50.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | हमारी District Legal Services Authorities इन कैदियों को कानूनी सहायता देने का जिम्मा उठा सकती हैं। | 9.140156 | 0yfrcjoPerk_segment51.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | आज यहां देशभर से district judges आए हैं। | 4.260073 | 0yfrcjoPerk_segment52.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | मेरा उनसे आग्रह है कि district level under-trial review committee के चैयरमैन होने के नाते under-trial कैदियों की रिहाई में तेजी लाएं। | 10.280176 | 0yfrcjoPerk_segment53.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | वैसे मुझे बताया गया है कि NALSA ने इस दिशा में कैम्पेन भी शुरू कर दिया है। | 6.020103 | 0yfrcjoPerk_segment54.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | मैं इसके लिए आपको बधाई देता हूँ, आप सबको बधाई देता हूं और अपेक्षा करता हूँ कि आप legal aid के जरिए इस अभियान को सफल बनाएँगे। | 12.700217 | 0yfrcjoPerk_segment55.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | मैं बार काउंसिल से भी आग्रह करूंगा कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा lawyers को जुड़ने के लिए प्रेरित करें। | 7.58013 | 0yfrcjoPerk_segment56.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | साथिय़ों, मुझे आशा है, हम सभी के प्रयास इस अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई दिशा देंगे। | 9.880169 | 0yfrcjoPerk_segment57.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसी विश्वास के साथ मुझे आपके बीच आने का अवसर मिला इसके लिए भी मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं। | 7.940136 | 0yfrcjoPerk_segment58.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | और मुझे विश्वास है कि दो दिन का ये आपका मंथन जिन अपेक्षाओं और आशाओं के साथ इतना बड़ा समारोह हो रहा है, उतने ही बड़े परिणाम लाएगा। | 13.46023 | 0yfrcjoPerk_segment59.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | इसी अपेक्षा के साथ बहुत-बहुत धन्यवाद! | 10.52018 | 0yfrcjoPerk_segment60.mp3 | 0yfrcjoPerk |
null | कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्रीमान राजनाथ सिंह जी, हरदीप सिंह पुरी जी, अजय भट्ट जी, कौशल किशोर जी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी, तीनों सेनाओं के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों। | 62.300608 | nF8XUO0G1Zg_segment0.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | आज़ादी के 75वें वर्ष में आज हम देश की राजधानी को नए भारत की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुसार विकसित करने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं। | 28.000273 | nF8XUO0G1Zg_segment1.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | ये नया डिफेंस ऑफिस कॉम्लेक्स हमारी सेनाओं के कामकाज को अधिक सुविधाजनक, अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों को और सशक्त करने वाला है। | 21.060206 | nF8XUO0G1Zg_segment2.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इन नई सुविधाओं के लिए डिफेंस से जुड़े सभी साथियों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। | 14.760144 | nF8XUO0G1Zg_segment3.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | साथियों, आप सभी परिचित हैं कि अभी तक डिफेंस से जुड़ा हमारा कामकाज दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बनाए गए हटमेंट्स से ही चल रहा था। | 23.840233 | nF8XUO0G1Zg_segment4.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | ऐसे हटमेंट्स जिनको उस समय घोड़ों के अस्तबल और बैरकों से संबंधित ज़रूरतों के अनुसार बनाया गया था। | 16.020156 | nF8XUO0G1Zg_segment5.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | आज़ादी के बाद के दशकों में इनको रक्षा मंत्रालय, थलसेना, नौसेना और वायुसेना के दफ्तरों के रूप में विकसित करने के लिए समय-समय पर हल्की-फुल्की मरम्म्त हो जाती थी, कोई ऊपर के अधिकारी आने वाले हैं तो थोड़ा और पेंटिंग हो जाता था और ऐसे ही चलता रहा। | 35.480346 | nF8XUO0G1Zg_segment6.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इसकी बारीकियों को जब मैंने देखा तो मेरे मन में पहला विचार ये आया कि ऐसी बुरी अवस्था में हमारे इतने प्रमुख सेना के लोग देश की रक्षा के लिए काम करते हैं। | 16.38016 | nF8XUO0G1Zg_segment7.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इसकी इस हालत के संबंध में हमारे दिल्ली की मीडिया ने कभी लिखा क्यों नहीं। | 6.520064 | nF8XUO0G1Zg_segment8.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | ये मेरे मन में होता था, वरना ये ऐसी जगह थी कि जरूर कोई न कोई आलोचना करता कि भारत सरकार क्या कर रही है। | 8.280081 | nF8XUO0G1Zg_segment9.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | लेकिन पता नहीं किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। | 5.300052 | nF8XUO0G1Zg_segment10.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इन हटमेन्ट्स में आने वाली परेशानियों को भी आप लोग भली-भांति जानते हैं। | 8.560084 | nF8XUO0G1Zg_segment11.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | आज जब 21वीं सदी के भारत की सैन्य ताकत को हम हर लिहाज़ से आधुनिक बनाने में जुटे हैं, एक से एक आधुनिक हथियारों से लैस करने में जुटे हैं, बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाया जा रहा है, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के माध्यम से सेनाओं का को-ऑर्डिनेशन बेहतर हो रहा है, सेना की ज़रूरत की प्रोक्योरमेंट जो सालों-साल चलती थी वो तेज़ हुई है, तब देश की रक्षा-सुरक्षा से जुड़ा कामकाज दशकों पुराने हटमेंट्स से हो, ये कैसे संभव हो सकता है और इसलिए इन स्थितियों को बदलना भी बहुत ज़रूरी था और मैं ये भी बताना चाहूंगा कि जो लोग सेंट्रल विस्टा के प्रोजेक्ट के पीछे डंडा लेकर पड़े थे वे बड़ी चतुराई से बड़ी चालाकी से सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का यह भी एक हिस्सा है। | 82.440805 | nF8XUO0G1Zg_segment12.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | सात हजार से अधिक सेना के अफसर जहां काम करते हैं वो व्यवस्था विकसित हो रही है, इस पर बिल्कुल चुप रहते थे क्योंकि उनको मालूम था जो भ्रम फैलाने का इरादा, झूठ फैलाने का इरादा है, जैसे ही यह बात सामने आएगा तो फिर उनकी सारी गपबाजी चल नहीं पाएगी लेकिन आज देश देख रहा है कि सेंट्रल विस्टा के पीछे हम कर क्या रहे हैं। | 30.980302 | nF8XUO0G1Zg_segment13.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | अब केजी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यु में बने ये आधुनिक ऑफिस, राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े हर काम को प्रभावी रूप से चलाने में बहुत मदद करेंगे। | 17.740173 | nF8XUO0G1Zg_segment14.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | राजधानी में आधुनिक डिफेंस एऩ्क्लेव के निर्माण की तरफ ये बड़ा और महत्वपूर्ण स्टेप है। | 12.30012 | nF8XUO0G1Zg_segment15.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | दोनों परिसरों में हमारे जवानों और कर्मचारियों के लिए हर ज़रूरी सुविधा दी गई है। | 13.840135 | nF8XUO0G1Zg_segment16.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | और मैं आज देशवासियों के सामने मेरे मन में जो मंथन चल रहा था उसका भी जिक्र करना चाहता हूं। | 15.38015 | nF8XUO0G1Zg_segment17.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | 2014 में आपने मुझे सेवा करने का सौभाग्य दिया और तब भी मुझे लगता था कि ये सरकारी दफ्तरों के हाल ठीक नहीं है। | 15.260149 | nF8XUO0G1Zg_segment18.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | संसद भवन के हाल ठीक नहीं है और 2014 में ही आकर मैं पहला ये काम कर सकता था लेकिन मैंने वो रास्ता नहीं चुना। | 14.080137 | nF8XUO0G1Zg_segment19.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | मैंने सबसे पहले भारत की आन-बाण-शान, भारत के लिए जीने वाले भारत के लिए जूझने वाले हमारे देश के वीर जवान, जो मातृभूमि के लिए शहीद हो गए, उनका स्मारक बनाना सबसे पहले तय किया और आज जो काम आजादी के तुरंत बाद होना चाहिए था वो काम 2014 के बाद प्रारंभ हुआ और उस काम को पूर्ण करने के बाद हमने हमारे दफ्तरों को ठीक करने के लिए सेंट्रल विस्टा का काम उठाया। | 57.560562 | nF8XUO0G1Zg_segment20.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | सबसे पहले हमने याद किया मेरे देश के वीर शहीदों को, वीर जवानों को। | 9.700095 | nF8XUO0G1Zg_segment21.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | साथियों, ये जो निर्माण कार्य हुआ है कामकाज के साथ-साथ यहां आवासीय परिसर भी बनाए गए हैं। | 15.840155 | nF8XUO0G1Zg_segment22.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | जो जवान 24x7 महत्वपूर्ण सुरक्षा कार्यों में लगे रहते हैं, उनके लिए ज़रूरी आवास, किचन, मेस, इलाज से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं इन सबका भी निर्माण किया गया है। | 23.320228 | nF8XUO0G1Zg_segment23.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | देशभर से जो हजारों रिटायर्ड सैनिक अपने पुराने सरकारी कामकाज के लिए यहां आते हैं, उनका भी विशेष ख्याल रखना, उनको ज़्यादा परेशानी ना हो इसके लिए उचित कनेक्टिविटी का यहां ध्यान रखा गया है। | 31.080303 | nF8XUO0G1Zg_segment24.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | एक अच्छी बात ये भी है कि जो बिल्डिगें बनी हैं, वो इको-फ्रेंडली हैं और राजधानी के भवनों का जो पुरातन रंग-रूप है, जो उसकी एक पहचान है, बरकरार रखा गया है। | 21.880214 | nF8XUO0G1Zg_segment25.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | भारत के कलाकारों की आकर्षक कलाकृतियों को, आत्मनिर्भर भारत के प्रतीकों को यहां के परिसरों में स्थान दिया गया है। | 16.500161 | nF8XUO0G1Zg_segment26.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | यानि दिल्ली की जीवंतता और यहां के पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए, हमारी सांस्कृतिक विविधता का आधुनिक स्वरूप यहां हर कोई अनुभव करेगा। | 22.56022 | nF8XUO0G1Zg_segment27.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | साथियों, दिल्ली को भारत की राजधानी बने 100 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। | 10.2401 | nF8XUO0G1Zg_segment28.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | 100 वर्ष से अधिक के इस कालखंड में यहां की आबादी और अन्य परिस्थितियों में बहुत बड़ा अंतर आ चुका है। | 10.860106 | nF8XUO0G1Zg_segment29.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | जब हम राजधानी की बात करते हैं तो वो सिर्फ एक शहर नहीं होता है। | 9.980097 | nF8XUO0G1Zg_segment30.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | किसी भी देश की राजधानी उस देश की सोच, उस देश के संकल्प, उस देश का सामर्थ्य और उस देश की संस्कृति का प्रतीक होती है। | 16.720163 | nF8XUO0G1Zg_segment31.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | भारत तो लोकतंत्र की जननी है। | 3.780037 | nF8XUO0G1Zg_segment32.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इसलिए भारत की राजधानी ऐसी होनी चाहिए, जिसके केंद्र में लोक हो, जनता जनार्दन हो। | 13.120128 | nF8XUO0G1Zg_segment33.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | आज जब हम Ease of living और Ease of doing business पर फोकस कर रहे हैं, तो इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी उतनी ही बड़ी भूमिका है। | 17.42017 | nF8XUO0G1Zg_segment34.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | सेंट्रल विस्टा से जुड़ा जो काम आज हो रहा है, उसके मूल में यही भावना है। | 11.980117 | nF8XUO0G1Zg_segment35.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इसका विस्तार हमें आज शुरू हुई सेंट्रल विस्टा से जुड़ी वेबसाइट में भी दिखता है। | 10.960107 | nF8XUO0G1Zg_segment36.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | साथियों, राजधानी की आकांक्षाओं के अनुरूप दिल्ली में नए निर्माण पर बीते वर्षों में बहुत जोर दिया गया है। | 16.120157 | nF8XUO0G1Zg_segment37.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | देशभर से चुनकर आए जनप्रतिनिधियों के लिए नए आवास हों, आंबेडकर जी की स्मृतियों को संजोने के प्रयास हों, अनेक नए भवन हों, जिन पर लगातार काम किया गया है। | 21.020205 | nF8XUO0G1Zg_segment38.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | हमारी सेना, हमारे शहीदों, हमारे बलिदानियों के सम्मान और सुविधा से जुड़े राष्ट्रीय स्मारक भी इसमें शामिल हैं। | 15.780154 | nF8XUO0G1Zg_segment39.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इतने दशकों बाद सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस बल के शहीदों के लिए राष्ट्रीय स्मारक आज दिल्ली का गौरव बढ़ा रहे हैं। | 15.680153 | nF8XUO0G1Zg_segment40.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | और इनकी एक बहुत बड़ी विशेषता ये रही है कि इनमें से अधिकतर तय समय से पहले पूरे किए गए हैं वरना सरकारों की पहचान यही है – होती है, चलती है, कोई बात नहीं, 4-6 महीने देर है तो स्वाभाविक है। | 21.320208 | nF8XUO0G1Zg_segment41.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | हमने नया वर्क कल्चर सरकार में लाने का ईमानदारी से प्रयास किया ताकि देश की संपत्ति बर्बाद न हो, समय-सीमा में काम हो, निर्धारित खर्च से भी कुछ कम खर्च में क्यों न हो और professionalism हो, efficiency हो, इन सारी बातों पर हम बल दे रहे हैं ये सोच और अप्रोच में आई efficiency का एक बहुत बड़ा उदाहरण आज यहां प्रस्तुत है। | 38.440375 | nF8XUO0G1Zg_segment42.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स का भी जो काम 24 महीने में पूरा होना था, वो सिर्फ 12 महीने के रिकॉर्ड समय में कम्प्लीट किया गया है यानि 50 प्रतिशत समय बचा लिया गया। | 19.260188 | nF8XUO0G1Zg_segment43.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | वो भी उस समय जब कोरोना से बनी परिस्थितियों में लेबर से लेकर तमाम प्रकार की चुनौतियां सामने थीं। | 21.280208 | nF8XUO0G1Zg_segment44.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | कोरोना काल में सैकड़ों श्रमिकों को इस प्रोजेक्ट में रोजगार मिला है। | 9.100089 | nF8XUO0G1Zg_segment45.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इस निर्माण कार्य से जुड़े सभी श्रमिक साथी, सभी इंजीनियर, सभी कर्मचारी, अधिकारी, ये सब के सब इस समय सीमा में निर्माण के लिए तो अभिनंदन के अधिकारी हैं लेकिन साथ-साथ कोरोना का इतना भयानक जब खौफ था, जीवन और मृत्यु के बीच में सवालिया निशान थे, उस समय भी राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र कार्य में जिन-जिन लोगों ने योगदान किया है, पूरा देश उनको बधाई देता है। | 40.520395 | nF8XUO0G1Zg_segment46.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | पूरा देश उनका अभिनन्दन करता है। | 3.500034 | nF8XUO0G1Zg_segment47.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | ये दिखाता है कि जब नीति और नीयत साफ हो, इच्छाशक्ति प्रबल हो, प्रयास ईमानदार हों, तो कुछ भी असंभव नहीं होता है, सब कुछ संभव होता है। | 23.800232 | nF8XUO0G1Zg_segment48.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | मुझे विश्वास है, देश की नई पार्लियामेंट बिल्डिंग का निर्माण भी, जैसे हरदीप जी बड़े विश्वास के साथ बता रहे थे, तय समय सीमा के भीतर ही पूरा होगा। | 18.340179 | nF8XUO0G1Zg_segment49.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | साथियों, आज कंस्ट्रक्शन में जो तेज़ी दिख रही है, उसमें नई कंस्ट्रक्शन टेक्नॉलॉजी की भी बड़ी भूमिका है। | 14.520142 | nF8XUO0G1Zg_segment50.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स में भी पारंपरिक आरसीसी निर्माण के बजाय लाइट गेज स्टील फ्रेम तकनीक का उपयोग किया गया है। | 13.500132 | nF8XUO0G1Zg_segment51.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | नई तकनीक के चलते ये भवन आग और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से अधिक सुरक्षित हैं। | 11.420111 | nF8XUO0G1Zg_segment52.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इन नए परिसरों के बनने से दर्जनों एकड़ में फैले पुराने हटमेंट्स के रखरखाव में जो खर्च हर वर्ष करना पड़ता था, उसकी भी बचत होगी। | 16.460161 | nF8XUO0G1Zg_segment53.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | मुझे खुशी है कि आज दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के अन्य शहरों में भी स्मार्ट सुविधाएं विकसित करने, गरीबों को पक्के घर देने के लिए आधुनिक कंस्ट्रक्शन टेक्नॉलॉजी पर फोकस किया जा रहा है। | 21.52021 | nF8XUO0G1Zg_segment54.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | देश के 6 शहरों में चल रहा लाइट हाउस प्रोजेक्ट इस दिशा में एक बहुत बड़ा प्रयोग है। | 10.580103 | nF8XUO0G1Zg_segment55.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | इस सेक्टर में नए स्टार्ट अप्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है। | 6.460063 | nF8XUO0G1Zg_segment56.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | जिस स्पीड और जिस स्केल पर हमें अपने अर्बन सेंटर्स को ट्रांसफॉर्म करना है, वो नई टेक्नॉलॉजी के व्यापक उपयोग से ही संभव है। | 13.600133 | nF8XUO0G1Zg_segment57.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | साथियों, ये जो डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाए गए हैं, ये वर्क-कल्चर में आए एक और बदलाव और सरकार की प्राथमिकता का प्रतिबिंब हैं। | 16.820164 | nF8XUO0G1Zg_segment58.mp3 | nF8XUO0G1Zg |
null | ये प्राथमिकता है, उपलब्ध लैंड का सदुपयोग। | 6.640065 | nF8XUO0G1Zg_segment59.mp3 | nF8XUO0G1Zg |