audio
dict | transcription
stringlengths 0
29.8k
| duration
float64 0.04
2.43k
| segment_name
stringlengths 24
26
| video_id
stringclasses 489
values |
---|---|---|---|---|
null | साथियो, ये तमाम सुविधाएं यूं तो अर्द्धकुंभ से ठीक पहले तैयार हो रही हैं, लेकिन इनका प्रभाव यहीं तक सीमित नहीं रहने वाला। | 13.360092 | Y_1Ka8AjGSw_segment28.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ये आने वाले समय में प्रयागराज में जीवन के हर स्तर पर सकारात्मक असर लाने वाली हैं। | 10.420071 | Y_1Ka8AjGSw_segment29.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इसमें सबसे खास बात ये भी है कि पहले की तरह कच्चा-पक्का काम नहीं किया गया है, जिन सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, वो स्थाई हैं, permanent हैं। | 16.720115 | Y_1Ka8AjGSw_segment30.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेइन्टीग्रेटेड कमांड कन्ट्रोल सेन्टरप्रयागराज की पौराणिकता के आधुनिकता से संगम का प्रतीक है। | 15.260105 | Y_1Ka8AjGSw_segment31.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ये स्मार्ट प्रयागराज का एक अहम सेंटर है। | 5.280036 | Y_1Ka8AjGSw_segment32.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | सड़क, बिजली, पानी से लेकर तमाम व्यवस्थाएं इसी सेंटर से संचालित होने वाली हैं। | 10.060069 | Y_1Ka8AjGSw_segment33.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | भाइयो और बहनों, सरकार का प्रयास है कि इस बार अर्द्धकुंभ में तप से तकनीक तक, उसके हर पहलु का अनुभव, दुनियाभर के लोगों को मिल सके। | 19.060131 | Y_1Ka8AjGSw_segment34.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | तप की भी अनुभूति हो और आधुनिक तकनीक की भी अनुभूति हो। | 7.060048 | Y_1Ka8AjGSw_segment35.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | अध्यात्म, आस्था और आधुनिकता की त्रिवेणी कितनी भव्य और बेजोड़ हो सकती है, इसका अनुभव लेकर लोग यहां से जाएं, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। | 18.740128 | Y_1Ka8AjGSw_segment36.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | यहां बना सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र है। | 5.700039 | Y_1Ka8AjGSw_segment37.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | थोड़ी देर पहले मैंने विशेष अतिथियों के साथ दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ सेल्फी प्वाइंट पर भी फोटो खिंचवाई है। | 11.240077 | Y_1Ka8AjGSw_segment38.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो अर्द्धकुंभ और सेल्फी का संगम तब तक अधूरा रहेगा जब तक यहां की मूल शक्ति, मूल संगम, त्रिवेणी भव्य न हो। | 14.6201 | Y_1Ka8AjGSw_segment39.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | त्रिवेणी की शक्ति का एक बड़ा स्रोत है मां गंगा। | 5.260036 | Y_1Ka8AjGSw_segment40.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | मां गंगा स्वच्छ हो, निर्मल हो, अविरल हो; इसके लिए सरकार तेज गति से काम कर रही है। | 11.200077 | Y_1Ka8AjGSw_segment41.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | आज यहां जो हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हुआ है, उसमें गंगा जी की सफाई और यहां के घाटों के सौन्दर्यीकरण से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स भी उसमें शामिल हैं। | 20.020137 | Y_1Ka8AjGSw_segment42.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | 1700 करोड़ रुपये की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के करीब एक दर्जन नालों को सीधे गंगाजी में बहने से रोका जा सकेगा। | 15.300105 | Y_1Ka8AjGSw_segment43.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | वहीं नमामि गंगे परियोजना में करीब 150 घाटों का सौन्दर्यीकरण भी किया जा रहा है। | 11.600079 | Y_1Ka8AjGSw_segment44.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इसमें से करीब 50 घाटों का काम पूरा हो गया है। | 6.800047 | Y_1Ka8AjGSw_segment45.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ऐसे 6 घाटों का लोकार्पण भी आज यहां किया गया है। | 5.480038 | Y_1Ka8AjGSw_segment46.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | भाइयो और बहनों, प्रयागराज हो, काशी हो, कानपुर हो, यूपी के तमाम शहरों समेत गंगा के किनारे बसे हर राज्य में इस प्रकार की सुविधाओं का निर्माण हो रहा है। | 19.840136 | Y_1Ka8AjGSw_segment47.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | नमामि गंगे मिशन के तहत अब तक साढ़े 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कीपरियोजनाओं को स्वीकृति दे दी जा चुकी है। | 14.340098 | Y_1Ka8AjGSw_segment48.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | 5 हजार करोड़ रुपये के 75 प्रोजेक्ट्स पूरे किए जा चुके हैं। | 8.400058 | Y_1Ka8AjGSw_segment49.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | हजारों करोड़ रुपये के 150 प्रोजेक्ट्स, उस पर तेजी से काम चल रहा है। | 8.140056 | Y_1Ka8AjGSw_segment50.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो, गंगा मैया निर्मल और अविरल होगी, इस निश्चय के पीछे की सबसे बड़ी शक्ति, सरकारी तंत्र तो है ही; करोड़ों स्वच्छाग्रहियों, मां गंगा के सेवकों का भी योगदान है। | 20.960144 | Y_1Ka8AjGSw_segment51.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | जन-जन इस अभियान से जुड़े रहे हैं। | 4.940034 | Y_1Ka8AjGSw_segment52.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। | 3.540024 | Y_1Ka8AjGSw_segment53.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | गंगाजी के प्रति जन-भागीदारी और जिम्मेदारी ने हमारे प्रयासों को अधिक बल दिया है। | 11.120076 | Y_1Ka8AjGSw_segment54.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | अब गंगा के किनारे के करीब-करीब सारे गांव अब खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुके हैं। | 13.08009 | Y_1Ka8AjGSw_segment55.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | भाइयो और बहनों, शास्त्रों में स्वच्छता को देवत्व से जोड़ा गया है। | 8.640059 | Y_1Ka8AjGSw_segment56.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | कुंभ में देवताओं का निवास होता है। | 4.220029 | Y_1Ka8AjGSw_segment57.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ऐसे में कुंभ में मां गंगा की सफाई हो या फिर स्वच्छ कुंभ की बात, इस बार के कुंभ में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। | 16.220111 | Y_1Ka8AjGSw_segment58.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | अभी मैंने यहां आने से पहले स्वच्छ कुंभ की प्रदर्शनी देखी। | 7.26005 | Y_1Ka8AjGSw_segment59.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | और लोकार्पण में भी कुंभ में स्वच्छता रहे, इसके लिए आधुनिक तकनीक और पोर्टेबल काम्पैक्टरजैसे उपकरण लगाने की योजना की शुरूआत कर दी है। | 16.960116 | Y_1Ka8AjGSw_segment60.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियों, केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिल करके ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि आयोजन दर्शनीय, दार्शनिक और दिव्य बने। | 18.840129 | Y_1Ka8AjGSw_segment61.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | सरकार का पूरा प्रयास है कि यहां भारत के गौरवशाली अतीत के दर्शन और वैभवशाली भविष्य की झलक दुनिया को देखने के लिए मिले। | 16.220111 | Y_1Ka8AjGSw_segment62.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | मुझे प्रसन्नता है कि सरकार के इन प्रयासों में प्रयागराज का एक-एक नागरिक जुड़ा है। | 11.74008 | Y_1Ka8AjGSw_segment63.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | अपने स्तर पर अनेक प्रयास आप सभी कर रहे हैं। | 7.840054 | Y_1Ka8AjGSw_segment64.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | शहर की साफ-सफाई से लेकर अतिथि के सत्कार के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने में आप लगे हुए हैं। | 12.440085 | Y_1Ka8AjGSw_segment65.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | यहां जो प्रदर्शनी लगी है उसमें मैंने देखा कि कैसे आकर्षक पेंटिंग्स, उससे शहर को सजाया जा रहा है। | 12.520086 | Y_1Ka8AjGSw_segment66.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | चित्रों के माध्यम से प्रयागराज और भारत के दर्शन कराने का ये अद्भुत प्रयास सराहनीय है और यह अनुभव यहां आने वाले हर यात्री के लिए अनुपम होगा। | 15.580107 | Y_1Ka8AjGSw_segment67.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो, प्रयागराज के लोगों की इसी भावना को समझते हुए, आपके स्नेह को देखते हुए, मैं दुनियाभर में लोगों को अर्द्धकुंभ में आने के लिए न्योता दे आया हूं। | 14.820102 | Y_1Ka8AjGSw_segment68.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | बीते एक-डेढ़ वर्ष से जहां भी मैं गया हूं, वहां रहने वाले हर भारतवासी को अपने विदेशी दोस्तों के साथ प्रयागराज आकर भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का निमंत्रण मैंने स्वयं जा-जा करके दिया है; क्योंकि मैं भी अब उत्तर प्रदेश वाला हूं ना। | 31.440215 | Y_1Ka8AjGSw_segment69.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | आपने देखा होगा, कल ही यहां संगम पर 70 देशों का झंडा लहराया गया । | 14.760101 | Y_1Ka8AjGSw_segment70.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | 70 देशों के भारत में नियुक्त प्रतिनिधियों ने, राजनयिकों ने पूरे कुंभ क्षेत्र का दौरा किया, यहां के अद्भुत वातावरण का आनंद लिया। | 14.860102 | Y_1Ka8AjGSw_segment71.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इस तरह के प्रयास कुंभ की वैश्विक लोकप्रियता बढ़ाने में और सहायक सिद्ध होंगे। | 10.720073 | Y_1Ka8AjGSw_segment72.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो, इस बार दो महत्वपूर्ण आयोजन दुनिया के सबसे पुरातन सांस्कृतिक शहरों- प्रयागराज और काशी में एक साथ हो रहे हैं। | 16.06011 | Y_1Ka8AjGSw_segment73.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | जब यहां अर्द्धकुंभ के लिए दुनिया जुटेगी तब काशी में प्रवासी भारतीय दिवस के लिए दुनियाभर के भारतीय जुटने वाले हैं। | 13.08009 | Y_1Ka8AjGSw_segment74.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | जाहिर है उनका भी यहां आने का कार्यक्रम बनेगा। | 5.460037 | Y_1Ka8AjGSw_segment75.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | भाइयो और बहनों, अर्द्धकुंभ सिर्फ करोड़ों लोगों के एकजुट होने का ही पर्व नहीं है, यहां आने वाले करोड़ों लोगों के जरिए पूरा देश, उसमें आने वाले करोड़ों लोगों के बीच होने वाला संपर्क और संवाद हमारे देश को दिशा देता है। | 24.100165 | Y_1Ka8AjGSw_segment76.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | कुंभ में आने वाले करोड़ों लोगों के साथ ही करोडों विचारों का प्रवाह भी भारत को समृद्ध और सशक्त बनाता है। | 14.020096 | Y_1Ka8AjGSw_segment77.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | कुंभ का पर्व भारत और भारतीयता का सबसे बड़ा प्रमाण है। | 9.240063 | Y_1Ka8AjGSw_segment78.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ये पर्व भाषा, भूषा और भिन्नता को खत्म कर एक होने की प्रेरणा देता है। | 12.520086 | Y_1Ka8AjGSw_segment79.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ये पर्व हमें जोड़ता है, ये पर्व गांव और शहर को एक करता है। | 7.040048 | Y_1Ka8AjGSw_segment80.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सही तस्वीर यहां दिखती है। | 7.660052 | Y_1Ka8AjGSw_segment81.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि यहां आने वाले हर अतिथि का हम खुद ध्यान रखें। | 9.260063 | Y_1Ka8AjGSw_segment82.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ये आयोजन सिर्फ श्रद्धा नहीं, देश की प्रतिष्ठा का भी सवाल है। | 12.620086 | Y_1Ka8AjGSw_segment83.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | हमें ये सुनिश्चित करना है कि भारत की एक नई तस्वीर, उसे ले करके दुनिया यहां से वापस जाए। | 16.840115 | Y_1Ka8AjGSw_segment84.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इस दौरान दुनियाभर के हजारों छात्र यहां के मैनेजमेंट के बारे में सीखने-पढ़ने भी आएंगे। | 15.060103 | Y_1Ka8AjGSw_segment85.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | दुनिया की सबसे बड़ी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी इस आयोजन की विशालता, विविधता और सफलता पर बच्चों को मैनेजमेंट के गुर सिखाती रही है। | 15.300105 | Y_1Ka8AjGSw_segment86.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो, भारत की पहचान हमारी सांस्कृतिक विरासत से है, ज्ञान के भंडार से है। | 10.140069 | Y_1Ka8AjGSw_segment87.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इसी शक्ति से दुनिया को परिचित करवाने के लिए स्वामी विवेकानंद समेत तमाम महर्षियो ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। | 14.160097 | Y_1Ka8AjGSw_segment88.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | बीते चार-साढ़े चार वर्षों सेकेंद्र सरकार भी ये निरंतर प्रयास कर रही है कि संसाधनों के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी प्रभाव बढ़े। | 20.980144 | Y_1Ka8AjGSw_segment89.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो, मैं आज पवित्र प्रयागराज में आपसे और देश के लोगों से एक और अहम विषय पर बात करना चाहता हूं। | 16.06011 | Y_1Ka8AjGSw_segment90.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | प्रयागराज वो जगह है, जिसे उत्तर प्रदेश में न्याय का मंदिर भी कहा जा सकता है। | 13.420092 | Y_1Ka8AjGSw_segment91.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | बीते कुछ समय से जिस तरह एक बार फिर न्यायपालिका पर दबाव का खेल शुरू हुआ है, उस स्थिति में देश को, आज की युवा पीढ़ी को सतर्क किया जाना बहुत आवश्यक है। | 25.320173 | Y_1Ka8AjGSw_segment92.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो, देश पर सबसे ज्यादा समय शासन करने वाली पार्टी ने हमेशा ही खुद को हर कानून, न्यायपालिका, संस्था, और यहां तक कि देश से भी अपने-आपको ऊपर माना है। | 24.200166 | Y_1Ka8AjGSw_segment93.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | देश की हर उस संस्था को, यहां तक कि संवैधानिक संस्थाओं को भी इस पार्टी ने बर्बाद कर दिया, जो उसकी मर्जी से नहीं चलीं, उसके इशारों पर काम करने को, झुकने को तैयार नहीं हुईं। | 19.280132 | Y_1Ka8AjGSw_segment94.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | भाइयो और बहनों, इसी मनमानी की वजह से हमारे देश की न्याय प्रणाली को भी कमजोर करने का प्रयास किया गया। | 13.280091 | Y_1Ka8AjGSw_segment95.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इसका सिर्फ एक कारण था कि न्यायपालिका उन संस्थाओं में से एक रही है, जो इस पार्टी के भ्रष्ट और निरंकुश तरीकों के खिलाफ खड़ी रहती हैं। | 19.460133 | Y_1Ka8AjGSw_segment96.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इस बात को प्रयागराज और यूपी के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है कि कांग्रेस को न्यायपालिका क्यों पसंद नहीं है? यूपी के लोग वो दिन याद करें- जब इस पार्टी के सर्वोच्च नेता द्वारा यहां जनमत को अपमानित करने का काम किया गया था। | 35.940246 | Y_1Ka8AjGSw_segment97.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | क्या ये लोकतंत्र का अपमान नहीं था? साथियो, देश वो दिन भी नहीं भूल सकता जब प्रयागराज के हाईकोर्ट ने सत्य और संविधान का साथ देकर उनको संसद से, पार्लियामेंट मेंबर से बेदखल कर दिया तो उन्होंने लोकतंत्र को ही समाप्त करने की कोशिश की। | 29.320201 | Y_1Ka8AjGSw_segment98.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | देश पर आपातकाल मढ़ दिया। | 3.940027 | Y_1Ka8AjGSw_segment99.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | यहां तक कि देश का संविधान भी बदल डाल दिया गया। | 5.700039 | Y_1Ka8AjGSw_segment100.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | कोशिश तो यहां तक हुई कि न्यायपालिका से चुनाव याचिका सुनने तक का अधिकार छीन लिया जाए। | 11.860081 | Y_1Ka8AjGSw_segment101.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो, कांग्रेस के नेताओं की यही प्रवृत्ति रही है। | 6.460044 | Y_1Ka8AjGSw_segment102.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओं को एक पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है। | 14.420099 | Y_1Ka8AjGSw_segment103.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जा रही है। | 6.820047 | Y_1Ka8AjGSw_segment104.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ये उनकी सामंती और राजाशाही सोच है जो उन्हें निष्पक्ष संस्थाओं को बलपूर्वक बर्बाद करने को उकसाती रहती है। | 14.220097 | Y_1Ka8AjGSw_segment105.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को बर्बाद करने, उसे नष्ट करने के लिए ये पार्टी सिर्फ बल का ही इस्तेमाल नहीं करती है, वो छल का भी इस्तेमाल करती है। | 17.700121 | Y_1Ka8AjGSw_segment106.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | अपनी साजिश को सफल करने के लिए कपट, प्रपंच, धूर्तता की हर हद पार कर जाती है। | 12.080083 | Y_1Ka8AjGSw_segment107.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | न्यायपालिका को लेकर इस पार्टी की कार्य संतुति रही है- जब शासन में होते हैं तो लटकाना और विपक्ष में होते हैं तो धमकाना। | 16.680114 | Y_1Ka8AjGSw_segment108.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियो, मैं देश को केशवानंद भारती के महत्वपूर्ण केस की भी याद दिलाना चाहता हूं। | 12.880088 | Y_1Ka8AjGSw_segment109.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इस केस में फैसला सुनाने वाले जजों ने जब दबाव में आने से इनकार कर दिया तोवर्षों से चली आ रही न्यायिक परम्परा को ही बदल डाला गया। | 15.840109 | Y_1Ka8AjGSw_segment110.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | सबसे सीनियर जज को चीफ जस्टिस बनाने की बजाय एक ऐसे न्यायमूर्ति को ये पद दे दिया, जो वरिष्ठता के क्रम में तीन जजों के बाद आते थे। | 17.740122 | Y_1Ka8AjGSw_segment111.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | ये था इन लोगों के काम करने का तरीका, न्यायपालिका पर दबाव बनाने का तरीका। | 9.140063 | Y_1Ka8AjGSw_segment112.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इसी तरह आपातकाल के फैसले पर जब जस्टिस खन्ना ने असहमति जताई, तो उनके साथ भी यही किया गया। | 18.100124 | Y_1Ka8AjGSw_segment113.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | उनके भी वरिष्ठता क्रम को नजरअंदाज किया गया। | 5.020034 | Y_1Ka8AjGSw_segment114.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | भाइयो और बहनों, अपने स्वार्थ के आगे न ये देश का हित देखते हैं, न लोकतंत्र का। | 10.600073 | Y_1Ka8AjGSw_segment115.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इनके मन में न कानून के लिए सम्मान है, न परम्परा के लिए। | 7.720053 | Y_1Ka8AjGSw_segment116.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इनके एक नेता का सार्वजनिक तौर पर दिया गया बयान तो खूब चर्चा में रहा था। | 8.080055 | Y_1Ka8AjGSw_segment117.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | उन्होंने कहा था- हम मुख्य न्यायाधीश उसी को बनने देंगे जो हमारी विचारधारा, हमारे विचारों से सहमत हो और हमारे हिसाब से चले। | 16.540113 | Y_1Ka8AjGSw_segment118.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | साथियों, हमारे देश में न्यायपालिका देश के संविधान को सर्वोपरि रख करके काम करती रही है। | 12.740087 | Y_1Ka8AjGSw_segment119.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | लेकिन देश इस बात का भी गवाह रहा है कि नयायपालिका को अपने हिसाब से मोड़ने के लिए कैसे एक राजनीतिक दल द्वारा लोभ, लालच, बैर, सत्ता, सबका इस्तेमाल किया जाता रहा है। | 24.080165 | Y_1Ka8AjGSw_segment120.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | इस दल के पास न्यायपालिका को अटकाने, लटकाने, भटकाने और धमकाने के बहुत से तरीके उनकी आदत है। | 14.020096 | Y_1Ka8AjGSw_segment121.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | हाल में ही हमने देखा कि कैसे उन्होंने न्यायपालिका के सर्वोच्च न्यायमूर्ति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की कोशिश की। | 15.020103 | Y_1Ka8AjGSw_segment122.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | जजों को डराने, धमकाने की ये कोशिश उनकी पुरानी सोच का हिस्सा है। | 8.78006 | Y_1Ka8AjGSw_segment123.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | मुझे सर्खियों में रहा वो वाक्य भी याद है जब इनके एक नेता के एक केस की सुनवाई कर रहे जज से पूछा गया था कि क्या वो नहीं चाहते कि उनकी पत्नी करवाचौथ मनाए? ये धमकी नहीं तो क्या है? भाइयो और बहनों, ये लोग हर संस्था को बर्बाद करने का प्रयास करने के बाद अब लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। | 35.800245 | Y_1Ka8AjGSw_segment124.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | लेकिन इनका व्यवहार, इनकी साजिशें, बार-बार ये साबित कर रही हैं कि ये खुद को देश, लोकतंत्र, न्यायपालिका और यहां तक की लोगों के भी ऊपर समझते हैं। | 18.220125 | Y_1Ka8AjGSw_segment125.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | अभी दो दिन पहले भी हम इसका एक और उदाहरण देख चुके हैं। | 5.740039 | Y_1Ka8AjGSw_segment126.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |
null | और इसलिए मैं आपसे फिर कहना चाहता हूं, सावधान रहिए, सतर्क रहिए ऐसे लोगों से, ऐसे दल से। | 13.460092 | Y_1Ka8AjGSw_segment127.mp3 | Y_1Ka8AjGSw |