proverb
stringlengths 6
42
| meaning
stringlengths 4
103
|
---|---|
अंगारे उगलना | जली-कटी सुनाना। |
खाल सियाह करना/कर देना | जलाकर राख कर देना, नष्ट कर देना। |
मुँह से फूल झड़ना | मुँह से बहुत ही सुंदर और प्रिय बातें निकलना। |
दाल-भात का कौर समझना | आसान समझना |
कोदों दलना | अधिक भ्रम वाला निकृष्ट काम करना। |
अपना रास्ता नापना | किसी स्थान से चले जाना या वहां से हट जाना। |
ओठ चवाना | क्रोध प्रकट करना। |
पाँवों में पर लगना | बहुत तेज चलना |
फंदे में पड़ना | धोखे में पड़ना |
कानों कान खबर होना | बात फैलना। |
धुन सवार होना | लगन लगना |
प्राणों की बाजी लगाना | जान की परवाह न करना |
घुटनों से लगकर बैठना | हरदम पास रहना, सटे रहना। |
गुस्सा थूक देना | गुस्से को पी जाना, क्षमा कर देना। |
आँख टेढ़ी करना | बे-मुरौवती दिखाना, मन हटा लेना। |
आँख भर देखना | खूब अच्छी तरह देखना, मन भर देखना। |
मुँह छिपाना | लज्जित होना। |
पानी का बुलबुला | क्षणभंगुर / थोड़ी देर का |
गड़े मुर्दे उखाड़ना | दबी हुई बात फिर से उभारना |
गर्दन न उठाना | लज्जित होना। |
जिंदगी के दिन पूरे करना | अवांछित जीवन गुज़ारना या बिना रूचि के दिन गुज़ारना। |
मन मारकर बैठ जाना | किसी को प्राप्त कर लेने की मन में तीव्र इच्छा होना। |
मीन-मेख करना | छिद्रान्वेषण करना। |
अंग करना | स्वीकार करना। |
अपनी खिचड़ी अलग पकान | सबसे पृथक् काम करना। |
पीस डालना | नष्ट कर देना |
पलकों पर बिठाना | बहुत अधिक आदर-स्वागत करना |
आँख मारना | इशारा करना। |
नमक हलाल करना | उपकार का बदला उतारना |
उँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना | थोड़ा-सा सहारा पाकर अधिक के लिए उत्साहित होना। |
आप आपकी पड़ना | अपने-अपने काम में व्यस्त रहना। |
ठाट-बाट से रहना | शानौशौकत से रहना |
दूध का-सा उबाल आना | एकदम से क्रोध आना |
रंगे हाथों पकड़ना | किसी व्यक्ति को कुछ गलत करते हुए पकड़ना। |
काम से काम रखना | केवल काम की बात करना। |
सागपात समझना | तुच्छ समझना |
खोज खबर लेना | कुशल ज्ञात करना, पता लेना। |
जबान देना | वादा करना। |
मुँह मीठा करना | शगुन सूचक मिठाई खिलाना। |
आटा-दाल का भाव मालूम होना | यथार्थ जीवन का ज्ञान होना। |
आँख का तेल निकालना | आँखों पर जोर पड़ने वाला काम करना। |
हड्डी-पसली एक करना | खूब मारना-पीटना |
आधा होना | दुबला होना। |
गड़प होना | डूब जाना, धँस जाना, खा जाना। |
गिनी रोटियाँ नया शोरबा | मात्र बँधा-बँधाया वेतन ऊपरी आमदनी न होना। |
दिन पूरे होना | अंतिम समय आना |
तंग करना | हैरान करना |
आँखों का प्यारा या पुतली होना | बहुत प्यारा होना। |
जूती चाटना | खुशामद करना, चापलूसी करना। |
कफन को कौड़ी न रखना | बेफ़िक्रा होना या फ़ुज़ूलख़र्च होना। |
कोना झाँकना | लज्जा या भय से जी चुराना। |
हाथ बटाना | मदद करना |
दिन पलटना | अच्छे दिन आना |
कान काटना | चालाकी में आगे होना। |
दूध का दूध और पानी का पानी कर देना | पूरा-पूरा इन्साफ करना |
आपा खोना | बौखला उठना, गुस्से पर नियंत्रण खोना या बहुत गुस्सा होना। |
अँगड़ाई तोड़ना | कुछ काम न करना। |
प्राण हरना | मार डालना |
जेब गर्म करना | रिश्वत देना |
दूध की नदियाँ बहना | धन-दौलत से पूर्ण होना |
जाल में फँसना | षड्यंत्र या चंगुल में फँसना। |
मुँह धो रखना | किसी काम की आशा ना रखना। |
खूँटे के बल कूदना | इतराना, दूसरे के बल-बूते पर कूदना। |
झख मारना | बेकार का काम करना |
अंटी करना | माल उड़ा लेना। |
खेत छोड़ना | रणभूमि छोड़कर भागना। |
खून की नदी बहाना | बहुत से लोगों की हत्या करना। |
हक अदा करना | कर्तव्य पालन करना |
गिन-गिनकर कदम रखना | बहुत धीरे-धीरे सँभल-सँभल कर चलना। |
भैंस के आगे बीन बजाना | मूर्ख को शिक्षा देना। |
इल्लत पालना | बुरी आदत डाल लेना। |
दिल की दिल में रह जाना | मनोकामना पूरी न होना |
आँखें फेर लेना | उदासीन हो जाना। |
ओंठ चूसना | अधर का चुम्बन करना। |
दूर के ढोल सुहावने होना या लगना | दूर की वस्तु या व्यक्ति अच्छा लगना |
गाँठ पर गाँठ पड़ना | उलझन बढ़ती जाना, मन मुटाव बढ़ता जाना। |
तुक न होना | कोई औचित्य न होना |
कान लगाना | ध्यान देना। |
आँख बिछाना | आदरपूर्वक स्वागत करना। |
गहरा हाथ मारना | भारी रकम, भारी मूल्य की चीज़ हथियाना/उड़ाना, ऐसा बार करना कि गहरी चोट बैठे। |
बाँह टूटना | आश्रयहीन होना |
सीधी अँगुली से घी न निकलना | सीधेपन से काम न होना |
घर का शेर | केवल घर पर बल दिखाना। |
पंथ निहारना/देखना | प्रतीक्षा करना |
टका-सा मुँह लेकर रह जाना | लज्जित हो जाना |
यमपुर पहुँचाना | मार डालना। |
साँप लोटना | ईर्ष्या आदि के कारण अत्यन्त दुःखी होना |
नसीब चमकना | भाग्य चमकना |
तलवे धोकर पीना अत्यधिक आदर | सत्कार या सेवा करना |
हाथ फैलाना | याचना करना / मांगना |
घात में बैठना | हमला करने के लिए छिप कर बैठना। |
जोश ठंडा पड़ना | उत्साह कम होना |
अक्ल के घोड़े दौड़ाना | हवाई कल्पनाएँ करना। |
टाँग खींचना | मज़ाक़ उड़ाना या ज़लील करना। |
नौ दो ग्यारह होना | भाग जाना |
तकदीर फूटना | भाग्य खराब होना |
शौक चर्राना | इच्छा का तीव्र होना |
कलेजा थामकर बैठ जाना | शोक के वेग को दबाकर रह जाना। |
खरा परखना | भले-बुरे की पहचान करना। |
गुस्सा पीना | क्रोध दबाना |