proverb
stringlengths
6
42
meaning
stringlengths
4
103
पानी फेरना
समाप्त या नष्ट कर देना
आँख चुराना
सामने न होना।
कलेजा धक से हो जाना
एकाएक डर जाना, दहशत में आ जाना।
भीगी बिल्ली होना
बहुत शरीफ़ बन जाना।
दरार पड़ना
मतभेद पैदा होना
गाढ़े पसीने की कमाई
कड़ी मेहनत से कमाया हुआ धन।
मुँह काला होना
कलंक या दोष लगना।
बन्दर घुड़की देना
धमकाना
मुराद पूरी होना
अभिलाषा पूरी होना।
सिर ऊँचा करना
आदर का पात्र होना।
आकाश आसमान से बातें करना
बहुत ऊँचा होना।
एक पंथ दो काज
एक काम करते हुए दूसरा हो जाना।
दिल बाग-बाग होना
अत्यधिक हर्ष होना
कलेजे में आग लगना
रंज होना या तकलीफ़ होना।
कान का कच्चा होना
किसी की बात पर बिना सोचे समझे विश्वास कर लेना।
तारीफ के पुल बाँधना
अधिक प्रशंसा या तारीफ करना
आँख के आगे चिनगारी छूटना
चोट आदि के कारण चकाचौंध होना, अत्यधिक क्रोध की अवस्था।
काले पानी भेजना
देश निकाला देना।
ठीकरा फोड़ना
दोष लगाना
भंडा फोड़ना
पोल खोलना
कौड़ी को न पूछना, कौड़ी को न लेना
मुफ्त में भी न लेना।
पानी की तरह रुपया बहाना
अन्धाधुन्ध खर्च करना
सिर खाना
व्यर्थ की बातों से तंग करना
अपनी माँ का दूध पिए होना
शक्तिशाली होना और साहसी होना।
शैतान की खाला
बहुत ही दुष्ट स्त्री
गढ़ा भरना
घाटा पूरा होना, पेट भरना।
गर्दन फँसना
कठिनाई/झंझट/विपत्ति में पड़ना।
पल्ला छुड़ाना
छुटकारा पाना
जेब भरना
रिश्वत लेना
नाक ऊँची होना
प्रतिष्ठा बढ़ना
कुट्टी करना
मित्रता भंग करना, चारा काटना,
कान दिया न जाना
शोर के कारण सुन न सकना।
आँख उलट जाना
मरने के समय आँखों का पथरा जाना, घमंड होना।
नयनों का तारा
अत्यन्त प्रिय व्यक्ति या वस्तु
जीते जी मर जाना
जीवन काल में मृत्यु से बढ़कर कष्ट भोगना
जली-कटी सुनाना
बुरा-भला कहना।
गधे के सवार को हाथी पर चढ़ाना
अत्यन्त दरिद्र को धनवान बनाना, तुच्छ व्यक्ति को उच्च पद देना।
इज़्ज़त लूटना
सतीत्व नष्ट करना।
घर का उजाला
घर भर का प्यारा, समृद्धि का कारण (बेटा)।
कलेजे पर साँप लोटना
दूसरे की तरक्की देखकर जलना।
कान में कौड़ी डालना
किसी को गुलाम बनाना।
एक म्यान में दो तलवार
जहाँ एक स्थान के लिए दो व्यक्ति समान अधिकार रखते हों।
फूंक-फूंक कर पैर रखना
सोच-समझकर काम करना
सितारा चमकना या बुलंद होना
सौभाग्य के दिन आना
हँसते-हँसते पेट में बल पड़ना
बहुत हँसना
हृदय पसीजना
दयार्द्र होना / द्रवित होना
सुदामा की कुटिया
गरीब की झोंपड़ी
मुँह पर ताला लगना
कुछ कह न पाना।
आँखों का काँटा होना
शत्रु होना।
जान के लाले पड़ना
प्राण बचाना कठिन लगना
दाना-पानी उठना
आजीविका का साधन खत्म होना / बेरोजगार होना
झटका लगना
आघात लगना
मुँहफट हो जाना
निर्लज्ज होना।
नाक रखना
इज्जत रखना
मैदान मारना
विजय प्राप्त करना।
आटा माटी होना
नष्ट भ्रष्ट होना।
मुँह दिखाना
प्रत्यक्ष होना।
दाल में काला होना
संदेह होना
आँख खुलना
जागना, भ्रम दूर होना।
झाँसे में आना
धोखे में आना
अँगूठा दिखाना
देने से इंकार करना।
आँख गड़ाना
टकटकी लगाकर देखना।
डोंड़ी पीटना
मुनादी या ऐलान करना
अंगूठी का नगीना होना
अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति अथवा वस्तु।
भाग्य फूटना
किस्मत बिगड़ना
दाँत गड़ाना
कोई चीज़ पाने के लिए उस पर ललचाई दृष्टि लगाए रहना।
सौ बात की एक बात
असली बात/निचोड़
फफोले फोड़ना
वैर साधना
रुपया उड़ाना
फुज़ूलखर्ची करना।
डकार जाना
हड़प जाना
एड़ियाँ रगड़ना
बहुत दौड़-धूप करना।
तारे तोड़ लाना
कठिन या असंभव कार्य करना
उँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना
थोड़ा पाकर अधिक पाने का प्रयत्न करना, किसी की भलमनसाहत का अनुचित लाभ उठाने का यत्न करना।
मुँह लगाना
बहुत अधिक बोलचाल रखना।
आग भड़काना
हलचल मचाना, लड़ाई बढ़ाना।
एक सौ चौवालीस लगाना
जवान बंद करना, बोलने न देना।
झाँसा देना
धोखा देना
शेर होना
निर्भय और घृष्ट होना
हजम करना
हड़प लेना
बोलती बंद करना
भय से आवाज न निकलना
तिनके का सहारा
थोड़ी-सी मदद
अँगूठा चूसना
बड़े होकर भी बच्चों की तरह नासमझी की बात करना।
आठ पहर चौसठ घड़ी
दिन रात, हर समय।
कुएँ में बाँस डालना
गहरी खोज-बीन करना।
इज्जत मिट्टी में मिलाना
मान-मर्यादा नष्ट होना।
कटपुतली की तरह नचाना
अपनी इच्छानुसार किसी से काम कराना।
आँख की किरकिरी
आँख का काँटा।
हाथ जोड़ना
संबंध न रखना
आत्मा ठंडी होना
संतोष होना।
ऋण मढ़ना
देनदार बनाना।
आँखों में खटकना
बुरा लगना।
कच्ची गोलियां खेलना
अनुभव की कमी होना
आँखें नीची होना
लज्जा से गड़ जाना, लज्जा का अनुभव करना।
दिन में तारे दिखाई देना
अधिक दुःख के कारण होश ठिकाने न रहना
प्रशंसा के पुल बाँधना
बहुत तारीफ करना
धक्का देना
अपमान करना
उलटी साँस चलना
मरणासन्न होना।
खिचड़ी पकाना
गुप्त विचार विमर्श या छिपकर काम करना।
टक्कर खाना
बराबरी करना
फूलों से तौला जाना
अत्यंत कोमल होना